{"_id":"60ccd9378ebc3e3435612c08","slug":"illegal-cuts-will-be-closed-from-dharuhera-to-kherkidaula-toll-gurgaon-news-noi5883636195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा से खेड़कीदौला टोल पर अवैध कट होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा से खेड़कीदौला टोल पर अवैध कट होंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा से खेड़कीदौला टोल तक सभी अवैध कट बंद होंगे। शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक ने जयपुर हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि आठ किमी की दूरी में आने वाले सभी कट तत्काल बंद कराए जाए। यदि कट बंद होने के बाद कोई दोबारा खोलता है तो उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराए।
जयपुर से आने व जाने वालों के सफर को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जूम एप पर बैठक ली। बैठक में ट्रैफिक विंग के अधिकारी व एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आठ किमी की दूूरी पर 12 अवैध कट पर चर्चा हुई। इन कट के कारण वाहन दुर्घटना व जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सर्विस रोड को भी ठीक करने का आदेश दिया है। एनएचएआई की ओर से भरोसा दिया गया है कि वह जल्द ही इस पर काम करेंगे।
एसीपी ट्रैफिक संजीव बल्हारा ने कहा कि बरसात शुरू होने पर कुछ प्वांइट पर जलभराव हो जाता है। ऐसे में उन प्वाइंट पर पंप लगा कर उसे ठीक रखे। बहुत से बड़े वाहन केएमपी से हाईवे पर चढ़ते और उतरते हैं। बिलासपुर के पास जाम की स्थिति हो जाती है। ऐसे में हाईवे पर जलभराव न होने दे।
विज्ञापन
वर्जन
दिल्ली-जयपुर के बीच बारिश के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न पैदा हो। इसके लिए हाईवे पर आने वाली खामियों को दूर करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही पत्र भी लिखा गया है।
आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।