फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal colonies in Bilaspur and Bhodakalan fall

बिलासपुर और भोड़ाकलां में अवैध कॉलोनियों पर गिरी गाज

Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies in Bilaspur and Bhodakalan fall
गुरुग्राम। जिले में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को बिलासपुर व भोड़ाकलां में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी व भारी पुलिस बल के साथ बुधवार सुबह नगर योजनाकार विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान शुरुआत में तो स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरएस बाठ ने बताया कि पिछले काफी समय से बिलासपुर व भोड़ाकलां में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इस पर मौके का निरीक्षण भी किया गया, जहां अवैध रूप से कॉलोनियों को विकसित करना पाया गया। अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित करने के साथ ही तमाम निर्माण पूरे भी हो चुके थे और दुकान आदि भी शुरू हो गई थीं। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही अवैध रूप से निर्मित मकानों की सीलिंग का अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को बिलासपुर व भोड़ाकलां में 5 एकड़ भूभाग पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान अवैध रूप से बनी दुकानों व सड़क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, सीएम विंडो पर मिली शिकायत के आधार पर जांच के बाद अवैध रूप से संचालित ओयो गेस्ट हाउस को भी सील कर दिया गया। उक्त गेस्ट हाउस राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर स्थित था। डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed