फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal casino running in farm house busted, forty arrested

Gurugram News: फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, चालीस गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal casino running in farm house busted, forty arrested
मौके से दो कैसिनो टेबल 3180 टोकन भी बरामद, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

- अलीगढ़, दिल्ली और पलवल के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कादरपुर गांव के एक फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहे कैसीनो का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से जुआ खेलने में प्रयोग की जाने वाली दो कैसीनो टेबल और 3180 टोकन भी बरामद हुए हैं। हार-जीत होने पर इन टोकन के माध्यम से ही हिसाब किया जाता था। पता चला है कि फार्म हाउस की बुकिंग करके यहां अवैध कैसीनो संचालित किया जाता था। पुलिस को अब इस कैसीनो का संचालन करने वालों की तलाश है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया के अनुसार सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई मोहित को सूचना मिली कि गांव कादरपुर के मेपल फॉर्म में अवैध कैसीनो चलाकर जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने रेड करते हुए तीन मुख्य आरोपियों सहित कुल 40 को काबू किया। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि फार्म हाउस किराये पर लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। यहां पर लग्जरी कारों से महिला व पुरुष आते थे, जो काउंटर पर पैसा जमा करने के बाद टोकन खरीदते थे।
विज्ञापन

वाट्सअप पर भेजी जाती थी लोकेशन:
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि कैसीनो संचालक की ओर से मोटी रकम ली जाती थी। मनोरंजन के लिए महिलाओं को रखा गया था। महिलाएं ताश बांटने के साथ ही डांस भी करती थीं। जानकारी लिए संचालकों ने एक वाटसएप ग्रुप बना रखा था। इसी ग्रुप पर सभी सदस्यों को समय और लोकेशन भेजी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार गिरफ्तार होते हैं 40 आरोपी
कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से अब तक तीन बार अलग अलग जगहों पर कैसिनो पर छापेमारी हुई है। हर बार गिरफ्तार होने वालों की संख्या 40 ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed