फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ILFS did not cooperate in the investigation

आईएल एंड एफएस ने जांच में नहीं किया सहयोग

Thu, 26 Aug 2021 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
ILFS did not cooperate in the investigation
गुरुग्राम। नगर निगम की प्राथमिक जांच में दोषी पाई गई मलबा उठाने वाली कंपनी आईएल एंड एफएस ने निगम प्रशासन को सूचनाएं देने में भी आनाकानी की है। जांच के दौरान निगम ने कंपनी से बिंदुवार कई अहम जानकारियां मांगी थीं लेकिन कंपनी की तरफ से अधिकांश जानकारियां नहीं दी गईं। वहीं जो जानकारी दी गई वह अन्य माध्यमों से भी निगम को मिल सकती है। ऐसे में जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने जांच में भी सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक निगम प्रशासन ने आईएल एंड एफएस को बकायदा पत्र लिखकर इकरारनामा का पूर्ण रिकॉर्ड, स्टाफ सूची का पीएफ रिकॉर्ड समेत पूरा ब्योरा, कंपनी के द्वारा लगाई गई मशीनरी का विस्तृत ब्योरा व मशीनरी की खुद की फर्म होने पर उसका पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन इसमें से कुछ ही जानकारी दी गई। खास तौर पर वह सूचनाएं नहीं दी गईं, जो सार्वजनिक नहीं हैं। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जो जानकारियां दी गई हैं, वह किसी भी कार्यालय में सहज ही उपलब्ध हो सकती हैं। वहीं, आईएल एंड एफएस ने आरवी कंपनी के साथ करार करने के दौरान नगर निगम को सूचित भी नहीं किया।
विज्ञापन

हालांकि, इन तमाम मुद्दों पर आईएल एंड एफएस से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। कंपनी के पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मालूम हो कि मलबा निस्तारण में बड़ा गड़बड़झाला सामने आने पर 30 जुलाई को मेयर मधु आजाद ने आनन-फानन में इस पूरे मामले की जांच संयुक्त आयुक्त-1 प्रदीप अहलावत को सौंप दी थी। संयुक्त आयुक्त ने सोमवार को इसकी जांच रिपोर्ट निगमायुक्त मुकेश कुमार आहूजा और मेयर मधु आजाद को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed