{"_id":"6aa2a47f83bd25337c022c1e","slug":"iha-jand-of-the-district-will-play-in-the-international-roll-ball-triangular-series-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100640-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल त्रिकोणीय सीरीज में खेलेंगी जिले की इहा जंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल त्रिकोणीय सीरीज में खेलेंगी जिले की इहा जंड
विज्ञापन
श्रीलंका में 18 से 21 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता, राज्य ट्रायल और नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की रोल बॉल खिलाड़ी इहा जंड अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल त्रिकोणीय सीरीज-2026 के लिए हरियाणा टीम में खेलेंगी। प्रतियोगिता श्रीलंका में 18 से 21 सितंबर तक होगी। इहा के साथ कैथल के गुरुवंश और हिसार की यशिका का भी चयन हाल ही में हुए राज्य स्तरीय ट्रायल और नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 16 और 17 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षक अजय सिंह ने बताया कि इहा ने लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना उसके लिए बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि वह श्रीलंका में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
वहीं इहा ने इसे खुद के लिए गर्व की बात बताया। चयन के बाद उनका उत्साह बढ़ा है और अब प्रशिक्षण शिविर में अपनी कमियों पर काम करते हुए प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार होने पर ध्यान रहेगा।