{"_id":"600085ff8ebc3e33b7172ca5","slug":"if-you-ask-for-food-bill-then-ruin-in-hotel-looted-money-gurgaon-news-noi559918758","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने का बिल मांगा तो होटल में की तोड़फोड़, पिस्तौल के बल पर रुपये भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने का बिल मांगा तो होटल में की तोड़फोड़, पिस्तौल के बल पर रुपये भी लूटे
विज्ञापन
गुरुग्राम। खाने का बिल मांगने पर कुछ बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ कर पिस्तौल के बल पर रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
रामपुर के गांव खेरा टांडा निवासी मोहम्मद गुफरान ने बताया कि उसने डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र की मोलसरी रोड पर स्थित बलबीर सिंह मार्केट में होटल खोला हुआ है। यहां हेमू, राकेश व अन्य लोग उससे होटल पर आकर रंगदारी मांगते हैं। आरोप है कि 11 जनवरी की रात को हेमू, राकेश व अन्य साथी गाड़ी पर आए और उससे खाना लेकर गाड़ी में बैठकर शराब पीते हुए खाना खाने लगे। खाना खाकर जब जाने लगे तो उसने रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये मांगते ही हेमू गुस्से में आ गया और अभद्रता करने लगा।
इसी दौरान उक्त युवक गाड़ी से पिस्तौल लेकर उतरे और होटल में आकर तोड़फोड़ करने लगे। गुफरान ने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उससे मारपीट करते हुए उसके गल्ले में रखे 7 हजार रुपये लूट लिए और पिस्तौल लहराकर उसे धमकाकर चले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।