फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the flat is not given on time, SS Group will have to return Rs 29.20 lakh along with interest

Gurugram News: समय से फ्लैट न देने पर एसएस ग्रुप को ब्याज समेत लौटाने होंगे 29.20 लाख

Mon, 28 Apr 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
If the flat is not given on time, SS Group will have to return Rs 29.20 lakh along with interest
गुरुग्राम। समय से फ्लैट न देने और बुकिंग रद्द करने पर एसएस ग्रुप को 29.20 लाख रुपये ब्याज समेत वापस देने होंगे। शिकायतकर्ता ने तीन बार में कंपनी को रुपये दिए थे।
विज्ञापन

पीड़िता को कंपनी ने आश्वासन दिया था कि बिल्डर बायर एग्रीमेंट के 36 महीने के अंदर ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर दिया जाएगा, लेकिन कंपनी ने तय समय में नहीं किया। 2021 में शिकायतकर्ता की बुकिंग को रद्द कर दिया गया। अब कंपनी को नौ प्रतिशत की ब्याज दर से रुपये वापस करने होंगे। दिल्ली के विकासपुरी निवासी गुरप्रीत कौर ने एसएस ग्रुप में नौ जून 2012 में 8.50 लाख रुपये देकर एक फ्लैट बुक किया था। उनका एलॉटमेंट लेटर भी दे दिया गया था। उनका 22 अगस्त 2013 को कंपनी के साथ बिल्डर बायर एग्रीमेंट हुआ था। हालांकि कंपनी की तरफ से दावा किया गया कि एग्रीमेंट पर शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षर नहीं किए। एग्रीमेंट में आश्वासन दिया गया था कि 21 नवंबर 2016 तक कंपनी ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करेगी, लेकिन कंपनी ने समय के अंदर आवेदन नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed