{"_id":"68a5c90177490b6a5b09ad51","slug":"if-the-empty-plot-or-premises-is-dirty-get-it-cleaned-immediately-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65099-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
2.3 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी काबू
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने एक युवक को गांधी नगर क्षेत्र से 2.3 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान हीरा नगर निवासी राज सैनी उर्फ सुन्नी (22 साल) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला कि उसने यह स्मैक बलदेव नगर में शनि मंदिर के पास से एक व्यक्ति से खुद इस्तेमाल करने के लिए खरीदी थी। आरोपी राज सैनी उर्फ सन्नी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले सदर थाने और सेक्टर-10 थाने में पहले दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जुआ खेलते हुए आरोपी 1250 रुपये नकदी सहित पकड़ा
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाने की पुलिस ने मंगलवार को हारट्रोन कंपनी के पास से जुआ खेलते हुए एक आरोपी को 1250 रुपये नकदी के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर निवासी रवनीत भारद्वाज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ उद्योग विहार थाने में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। - ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो युवकों से 13 बोतल और 62 पव्वे शराब बरामद
गुरुग्राम। अवैध रूप से शराब रखने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 बोतल और 62 पव्वे देसी शराब सहित दो आरोपी काबू किए हैं। सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने सितारपुर (उत्तर प्रदेश) के परसेहरा गांव निवासी रोहित कुमार को 62 पव्वे देसी शराब सहित काबू किया। वहीं, राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस ने धनकोट गांव निवासी कृष्ण कुमार को 13 बोतल शराब सहित पकड़ा। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज किए हैं। - ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अवैध रूप से शराब परोसने के मामले एक आरोपी धरा
गुरुग्राम। सेक्टर-17/18 थाने की पुलिस ने नगारो कंपनी के सामने वाइन शॉप के पास अवैध रूप से शराब परोसते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रणसागर गांव निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज किया गया है। - ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
01 किलो 120 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने मंगलवार को चकरपुर गांव स्थित मारुति विहार के पास से एक युवक को 01 किलो 120 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के ढाला पुकार नहींबा गांव निवासी अब्दुल कादर मियां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने यह गांजा दिल्ली से एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदा था और बेचने के लिए गुुरुग्राम आया था। - ब्यूराे
-- --
प्रवीन कुमार