फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the data is not sent today, the scholarship may be delayed.If the data is not sent today, the scholarship may be delayed.

Gurugram News: आज नहीं भेजा डाटा तो अटक सकती है छात्रवृत्ति

Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
If the data is not sent today, the scholarship may be delayed.If the data is not sent today, the scholarship may be delayed.
12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलनी है छात्रवृत्ति
विज्ञापन

गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए वन टाइम छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों का सत्यापित विवरण 30 जून तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए हैं।


निदेशालय के अनुसार, मार्च 2026 की बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूलों के एससी विद्यार्थियों का बैंक खाते सहित पूरा विवरण निर्धारित प्रोफार्मा में भेजना अनिवार्य है। बैंक पासबुक की प्रति से खातों का सत्यापन भी करना होगा। यह जानकारी हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से निदेशालय को उपलब्ध करानी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा तक सभी विद्यार्थियों का विवरण भेजा जाए। देरी होने पर संबंधित जिला स्वयं जिम्मेदार होगा। सूची में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई दोनों बोर्डों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि एक्सेल शीट में बैंक खाता संख्या टेक्स्ट फॉर्मेट में दर्ज की जाए, ताकि तकनीकी त्रुटियों से बचा जा सके। समय पर विवरण मिलने के बाद विद्यार्थियों को वन टाइम छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed