फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If garbage is thrown outside the tractor trolley, issue challan- Divisional Commissioner

Gurugram News: ट्रैक्टर ट्रॉली के बाहर कचरा फेंके तो चालान करें- मंडलायुक्त

Thu, 07 Aug 2025 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
If garbage is thrown outside the tractor trolley, issue challan- Divisional Commissioner
- मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान ने सेक्टर 15, 31 और 40 का निरीक्षण कर देखी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

- आज सुबह 7 बजे तक प्रभारी अधिकारी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर भेजेंगे रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
ट्रैक्टर ट्राली के पास कूड़ा न पड़ा रहे, जो ट्रॉली के बाहर फेंके, उसका चालान करें। पॉलिथीन का इस्तेमाल सख्ती बरतकर रोक दें। गुरुग्राम के मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा में यह निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर 15, 31 और 40 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में स्वच्छता को लेकर प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त आरसी बिढान ने कहा कि हर वार्ड की स्वच्छता रिपोर्ट ली जाए। सभी जीवीपी और सेकेंडरी पॉइंट्स की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त गाड़ियां भी लगाई जाए। उन्होंने शहर के सेक्टर 15, 31 व 40 में जीवीपी-सेकेंडरी पॉइंट्स का निरीक्षण किया। नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया ने दावा किया कि अगले 10 दिनों के भीतर सफाई कार्यों का परिणाम भी दिखेगा। इस दौरान डीसी अजय कुमार, एडिशनल कमिश्नर रविंद्र यादव, एचएसएएमबी के क्षेत्रीय प्रशासक आशुतोष राजन, जॉइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह, डा. नरेश कुमार, विशाल कुमार व जीमडीए की जॉइंट सीईओ सुमन भांखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज सुबह 7 बजे तक जीवीपी का निरीक्षण करेंगे अधिकारी



मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी अधिकारी शुक्रवार की सुबह 7 बजे तक अपने क्षेत्र में स्वच्छता से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करेंगे। कचरा संवेदनशील केंद्रों (जीवीपी) का गूगल लोकेशन के साथ ग्रुप में फोटो शेयर करेंगे। इसके बाद हर ट्राली पर एक सफाई कर्मचारी होना चाहिए जो लोगों को कचरा ट्राॅली में डालने के लिए प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed