{"_id":"62337033b929577c410d4a8b","slug":"if-colors-are-forcibly-applied-on-holi-you-will-reach-lock-up-gurgaon-news-noi637956618","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर जबरन रंग लगाया तो पहुंचेंगे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर जबरन रंग लगाया तो पहुंचेंगे हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। होली पर जबरन रंग लगाया तो आप परेशान हो सकते हैं। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन के आदेश पर होली के त्योहार पर चारों जोन में 80 पुलिस नाका है। इसमें थाना प्रभारियों की ओर से दो-दो और ट्रैफिक पुलिस की ओर से 15 पुलिस नाके शामिल हैं।
पुलिस आयुक्त ने आदेश दे रखा है कि पुलिस यह तय करे कि किसी भी स्थान पर कोई जबरन रंग का प्रयोग न करे। किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। हर थाना क्षेत्र में अपने प्वाइंट पर पुलिस नाका लगाया गया है। नाके पर पुलिस की मौजूदगी नजर आ रही थी। आने जाने वालों पर पुलिस की नजर थी। जिसे संदिग्ध देखती थी उन्हीं को रोक कर पूछताछ कर रही थी।
होली पर पुलिस के जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। लाईन से लेकर थाने में तैनात जवानों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। विशेष आवश्यकता होने पर वरिष्ठ अधिकारी की स्वीकृति पर अवकाश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
रात में भी गश्त
पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद थाना प्रभारी की ओर से अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। होली की रात में भी पुलिस सड़क पर नजर आ रही थी। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के आस-पास रात में गुजरने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आ रही थी। पुलिस आयुक्त ने होली के त्योहार को देखते हुए डायल 112 के अधिकारियों को अलर्ट किया है। जिस भी तरह की सूचना हो स्थानीय पुलिस अधिकारी को तुरंत बताएं। सूचना के दस मिनट के भीतर पुलिस की ओर से रिस्पांस मिलना चाहिए।
होली के त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस नाके लगाए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में गश्त का निर्देश भी दिया गया है।
कला रामचंद्रन , पुलिस आयुक्त , गुरुग्राम।