{"_id":"6862d95b2cdbf27e2009ad98","slug":"idps-building-sealed-again-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61160-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईडीपीएस का भवन फिर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईडीपीएस का भवन फिर सील
विज्ञापन
निगम ने बसई एन्क्लेव में स्कूल पर की कार्रवाई, सील तोड़ने पर दर्ज हो चुकी है एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को एक बार फिर बसई एन्क्लेव स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आईडीपीएस) के भवन को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर निगम के सहायक अभियंता आरके मोंगिया के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता वरुण और हरिओम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की।
इससे पहले 18 जून को भी उक्त स्कूल भवन को सील किया गया था लेकिन भवन मालिकों ने नियमों की अवहेलना करते हुए सील तोड़ दी थी। इसके बाद नगर निगम ने भवन मालिकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई और पुनः सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त भवन का निर्माण नगर निगम से स्वीकृति लिए बिना किया गया था। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भवन मालिकों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा, भवन के निर्माण के लिए जरूरी अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी, जिससे नगर निगम ने सीलिंग की यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
निगम ने बार-बार भवन मालिकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने अनदेखा किया। अब टीम ने पुलिस के सहयोग से सीलिंग की है। निगम ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध निर्माण कार्य की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दें ताकि ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।