ऑडी के लिए मारी बॉडी पर लात: कार न मिलने पर पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, पेट पर वार कर गिराया तीन माह का गर्भ
पति ने तीन महीने की गर्भवती को पत्नी के पेट में लात मारी दी जिसके कारण उसका गर्भ गिरा गया। इसके बाद पति ने तीन दिन बाद महिला का उपचार कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग को लेकर पति ने तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट के दौरान पेट पर लात मार दी। लात लगने से पत्नी का गर्भ गिर गया। पत्नी का आरोप है कि गर्भ गिरने के तीन दिन तक वह दर्द में तड़पती रही। हालत खराब होने के बाद पति ने उसका उपचार कराया। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने पति, सास, नंद व नाना ससुर को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।
ससुराल वालों ने उसे दोबारा तंग न करने की बात कही थी जिसके कारण साल भर बाद उसने यह शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-65 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति ने ऑडी गाड़ी की मांग करनी शुरू कर दी। गाड़ी ने मिलने पर पति ने उसके साथ मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा।
पत्नी का आरोप है कि दहेज की मांग करने में उसकी सास, ननद व नाना ससुर भी शामिल हैं। पत्नी का आरोप है कि जून 2022 में घर में एक प्रोग्राम था। उस समय वह तीन महीने की गर्भवती थी। प्रोग्राम में किसी बात को लेकर पति ने झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान पति ने उसके पैरों को पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट और पेट पर लात मारी।