{"_id":"603139858ebc3e15042a2238","slug":"husband-arrested-for-murdering-wife-gurgaon-news-noi566877099","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
गुुरुग्राम। हत्या की नीयत से पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार करने व उसके बाद उस पर उबलते हुए पानी डालने के आरोपी पति को डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग गया था, जिसे पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस को पश्चिम बंगाल जाना पड़ा।
आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला अंतर्गत गांव बनीहारी निवासी अंसार अली के रूप में की गई है। आरोपी ने 30 जनवरी को पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में डीएलएफ फेज-4 अपराध शाखा को लगाया गया। पुलिस को बाद में पता चला कि बचने के लिए आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया है। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस को पश्चिम बंगाल जाना पड़ा, जहां 17 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला अंतर्गत गांव छोरंगी के मेला ग्राउंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी के चरित्र पर शक करता था
आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता था। इसी के चलते 30 जनवरी की रात उसने रसोई में रखे चाकू से अपनी पत्नी के गर्दन पर वार किया था। उसके बाद उसने उबलता हुआ पानी भी डाल दिया था।