फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husband Accused of Abusive Language and Objectionable Posts

Gurugram News: पति पर गाली-गलौज व आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Husband Accused of Abusive Language and Objectionable Posts
-महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। उपमंडल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के माध्यम से गाली-गलौज और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नूंह से शिकायत की जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायत में पीडित महिला रबीना (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार पुन्हाना निवासी तस्लीम के साथ हुई थी। आरोप है कि वैवाहिक संबंधों में अनबन के चलते आरोपी पति पिछले काफी समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसके भाई, पिता और अन्य रिश्तेदारों के फोटो पर अभद्र टिप्पणियां और गालियां लिखकर पोस्ट की हैं। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा उसके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी व्हाट्सएप के जरिए भेजी जा रही हैं। इन रिकॉर्डिंग और पोस्ट के कारण परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। महिला ने बताया कि उसने 20 फरवरी 2026 को पुन्हाना सदर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद एसपी नूंह से शिकायत की गई। पुन्हाना थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed