फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HTET: Exam concludes peacefully, 10,676 candidates appear

एचटेट : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं परीक्षा, 10,676 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 05 Jul 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
HTET: Exam concludes peacefully, 10,676 candidates appear
जिले से 15,367 अभ्यर्थियों ने किया था पंजीकृत, 4,691 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एचटेट-2026 की तीनों स्तरों (पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी) की परीक्षाएं गुरुग्राम जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। दोनों दिनों में किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में तीनों स्तरों की परीक्षा के लिए कुल 15,367 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10,676 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,691 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 4 जुलाई को आयोजित लेवल-3 पीजीटी परीक्षा में 4,674 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,215 ने परीक्षा दी। वहीं, 5 जुलाई को लेवल-2 टीजीटी में 6,984 में से 4,936 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि लेवल-1 पीआरटी में 3,709 में से 2,525 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज ने फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ सीआर स्कूल, झाड़सा और सलवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 पार्ट-2 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के पालन की जांच की। डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सभी संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। जिला प्रशासन की सतर्कता और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते एचटेट-2026 की सभी परीक्षाएं बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed