{"_id":"68656b99536bfea639005189","slug":"hsvps-land-worth-crores-of-rupees-was-sold-by-plotting-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-61382-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसवीपी की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन प्लाॅटिंग कर बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसवीपी की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन प्लाॅटिंग कर बेची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी फर्म शांति इस्पात इंडस्ट्रीज की प्लाटिंग करने के साथ लगती एचएचवीपी की करीब 7712 वर्ग गज जमीन भी बेच दी। मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम ने कंपनी मालिक, चार नायब तहसीलदार, पटवारी, एचएचवीपी कर्मी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम को दी शिकायत में रेवाड़ी के आरटीआई एक्टिविस्ट प्रवीण राव ने बताया कि खांडसा गांव के राकेश बतरा की सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में शांति इस्पात इंडस्ट्रीज है। उसको उसने प्लाटिंग करके बेच दिया। वहीं, नगर निगम, तहसील कादीपुर, एचएसवीपी के अधिकारियों व कर्मियों से मिलीभगत करके अपनी जमीन के साथ लगती एचएसवीपी की जमीन को भी बेच दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि राजस्व के अनुसार राकेश बतरा खांडसा गांव में 15 बीघा जमीन का मालिक था। क्षेत्र विकसित होने के चलते जमीन अधिग्रहण की गई तो वर्ष 2001 में उसके पास करीब सात बीघा जमीन कुल 22365 वर्ग गज जमीन बची। इसमें से उसने करीब 4406.25 वर्ग गज जमीन पर एचएसवीपी डीटीपी से सीएलयू ले लिया। इसके बाद भी बादशाहपुर नाला का निर्माण हुआ तो राकेश की कुछ जमीन को अधिग्रहित किया गया। इसके बाद उसके पास कुल 17390 वर्ग गज जमीन बच गई थी, लेकिन इसमें राकेश ने अधिकारियों से मिलीभगत करके 11756 वर्ग गज जमीन अपने भाई पवन व बेटे अमन के नाम ट्रांसफर डीड करवा दी।
विज्ञापन
वहीं, 13343 वर्ग गज की आठ वसीकाएं करवाकर बेच दीं। इसके चलते राकेश ने कुल 25102 वर्ग गज जमीन की ट्रांसफर डीड और वसीका करा दी। इस प्रकरण में उसने एचएसवीपी की 7712 वर्ग गज जमीन भी बेच दी। मामले में एसीबी ने राकेश बतरा, तत्कालीन नायब तहसीलदार रहे सतीश कुमार, पोरूष पहल, नेहा, अख्तर हुसैन, सूरतमल पटवारी, गुलशन कुमार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।