{"_id":"64bece356fbc80838901ba79","slug":"hsvp-removed-illegal-encroachments-in-kanhai-amid-protest-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10548-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कन्हैई में एचएसवीपी ने विरोध के बीच हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कन्हैई में एचएसवीपी ने विरोध के बीच हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन
झुग्गी, लेबर रूम, टिन शेड आदि को ध्वस्त किया
दी चेतावनी, फिर से कब्जे किए तो होगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सोमवार को सेक्टर-45 स्थित गांव कन्हैई में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रित रही। इस दौरान यहां लेबर रूम, झुग्गी आदि को ध्वस्त किया और अवैध कब्जे वालों को चेतावनी दी कि फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
प्राधिकरण की संपदा अधिकारी सुमन भांकर ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे चिह्नित करके उन्हें ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में कन्हैई में सोमवार को प्राधिकरण की टीम पहुंची। कुछ दिन पहले यहां नोटिस भी दिए गए थे और मुनादी भी की गई थी। कुछ लोगों ने इसको गंभीरता से लिया और अपने कब्जे स्वयं ही हटा लिए। जबकि कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को जब टीम पहुंची तो ऐसे लोग विरोध में आ गए। पुलिस और अधिकारियों ने इनको तितर बितर किया। इसके बाद यहां से करीब 30 लेबर रूम और 30 झुग्गी, टिन शेड आदि को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ सर्वे ज्ञानचंद्र, एसडीई संदीप सिंह, सतपाल, राजेंद्र, दयानंद, कमल आदि मौजूद रहे।