फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP freed its one acre land encroachment

Gurugram News: एचएसवीपी ने अपनी एक एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई

Wed, 03 May 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
HSVP freed its one acre land encroachment
फिर से कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अपनी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सेक्टर-10 में प्राधिकरण की एक एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
पिछले दिनों प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे एचएसवीपी की जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उनको खाली करवाया जाए। उन पर उपयोग तय किया जाए जिससे प्राधिकरण को राजस्व मिल सके। इसके बाद विभाग ने उन जमीनों की सूची बनाई जो अवैध कब्जों का शिकार हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्राधिकरण ने मंगलवार दोपहर को पुलिस बल को साथ लेकर सेक्टर-10 की एक एकड़ जमीन खाली कराई। जिसमें 15 झोंपड़ी, 10 दुकान, बांस-बल्ली के खोखे, एक पक्का कमरा बना हुआ था। इन सब को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही फुटपाथ से भी अतिक्रमण हटा दिया गया। जेई धीरज ने बताया कि अवैध कब्जे करने वालों से कहा गया है कि फिर से कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संपदा अधिकारी विकास ढाडा के अनुसार यहां पर दो दिन पहले मुनादी कराई गई थी। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उप मंडल अभियंता सत्य नारायण, जेई शमशेर, पंकज वर्मा, सुरेंद्र, अजीत सहरावत, संजीव यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed