{"_id":"6a452108f2a7a2bd5708f163","slug":"hsvp-employees-union-to-lay-siege-to-headquarters-in-panchkula-on-july-7-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93215-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन 7 जुलाई को पंचकूला में मुख्यालय करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन 7 जुलाई को पंचकूला में मुख्यालय करेगी घेराव
विज्ञापन
जिला कार्यालय में हुई बैठक में मांगों को लेकर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कर्मचारी यूनियन 7 जुलाई को पंचकूला में विभाग के मुख्यालय का घेराव करेगी। सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी के कार्यालय में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में ही आगामी रणनीति के बारे में विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक जिला प्रधान कमल गोडीया की अध्यक्षता में हुई और संचालन जिला सचिव रामनिवास ठाकरान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान रामनिवास ठाकरान ने कहा कि पिछले दो वर्षों से एचएसवीपी विभाग के मुख्य प्रशासक पंचकूला को बार-बार पत्र लिखे गए हैं। मुख्य प्रशासक यूनियन के शिष्टमंडल से बातचीत में कर्मचारियों की मांगों को जायज मानकर शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी देते हैं। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। राज्य महासचिव अजीत सहरावत ने कहा कि 6 जुलाई तक मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए गए तो 7 जुलाई को मुख्यालय पर गेट मीटिंग की जाएगी। इसके बाद धरना-प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा ओर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला चेयरमेन किशोर कुमार, संजीव यादव, तकदीर सिंह, वेद सिंह, रविंद्र सिंह, खुशहाल सिंह, विजय सिंह व सतबीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।