फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP cancels OC for ignoring rules in building construction

Gurugram News: भवन निर्माण में नियमों की अनदेखी पर एचएसवीपी ने रद्द की ओसी

Fri, 24 May 2024 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
HSVP cancels OC for ignoring rules in building construction
सीवर-पानी के कनेक्शन काटने के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 में 893 नंबर प्लॉट पर छह मंजिला भवन बनाने में नियमों की अनदेखी करने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भवन की ओसी निरस्त कर दी है। संपदा अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को सीवर-पानी का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। भवन मालिक पर ओसी लेने के बाद भवन निर्माण में बदलाव कर नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।
स्थानीय निवासी पंजाब एंड हरियाणा बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जोगिंद्र कुमार माहेश्वरी ने बताया कि 893 नंबर प्लॉट पर बने मकान को नियमों को ताक पर रखकर बनवाया गया है। उनका कहना है कि एचएसवीपी के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि ओसी लेने के बाद भवन में अवैध तरीके से निर्माण किया गया है। बेसमेंट भी गलत तरीके से बनाया गया है। जोगिंद्र ने आरोप लगाया कि कई शिकायत देने के बाद भी एचएसपीपी के अधिकारी इसे लेकर तेजी से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। धीमी गति से कार्रवाई चल रही है। उनका कहना है कि प्लॉट धारक ने ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) लेने के बाद मकान में बदलाव किया है। पूर्व बार प्रधान ने कहा कि एचएसपीपी को ओसी निरस्त करने के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि तय मानकों की अनदेखी से बने इस भवन से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जल्द सीवर-पानी का कनेक्शन काटने के साथ अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन



---

वर्जन-

नियमों का उल्लंघन करने पर मकान की ओसी रद्द कर दी गई है। संबंधित अधिकारी को सीवर-पानी का कनेक्शन काटने समेत अन्य जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। -विकास ढांडा, संपदा अधिकारी एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed