{"_id":"6a68aa157199ba77b80834c1","slug":"hsiidc-removes-encroachment-clears-eight-acres-of-government-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95946-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसआईआईडीसी ने हटाया अतिक्रमण, आठ एकड़ सरकारी जमीन कराई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसआईआईडीसी ने हटाया अतिक्रमण, आठ एकड़ सरकारी जमीन कराई खाली
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ियां, कबाड़ और अवैध निर्माण हटाए, बुधवार को भी जारी रहेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने मंगलवार को सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया।
एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया कि कब्जा करने वाले लोगों को पहले ही जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था। उन्हें सोमवार तक अपना सामान हटाने को कहा था। इसके बावजूद कई लोगों ने सरकारी जमीन खाली नहीं की। इसके बाद मंगलवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गईं। इसके अलावा कई जगहों पर रखा कबाड़ भी हटाया गया। वहां पर अस्थायी रूप से बनाए गए निर्माण को भी तोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में करीब सात से आठ एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। सबसे ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां इसी जमीन पर बनीं हुईं थीं।
अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। जिन जगहों से कब्जा हटाया गया है, वहां जल्द ही बाउंड्री कराई जाएगी। ताकि भविष्य में दोबारा कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा न कर सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न करें।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहले ही नोटिस देकर जमीन खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बाद सोमवार को भी उन्हें एक और मौका दिया गया, लेकिन कई लोगों ने जमीन खाली नहीं की। इसलिए हमें यह कार्रवाई करनी पड़ी। -यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी