फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSIIDC gets the work of maintenance of IMT sectors

Gurugram News: एचएसआईआईडीसी को मिला आईएमटी सेक्टरों के रख रखाव का काम

Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
HSIIDC gets the work of maintenance of IMT sectors
मानेसर। नगर निगम मानेसर के अधीन आने वाले औद्योगिक माॅडल टाउनशिप (आईएमटी) के सेक्टर-1 से 8 तक साफ-सफाई को छोड़कर अन्य जनसुविधाओं का रख-रखाव अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से किया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम मानेसर और एचएसआईआईडीसी के बीच इस संबंध में एक औपचारिक समझौता किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने की।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए इस समझौते के अनुसार नगर निगम इन सेक्टरों में अब केवल सफाई की व्यवस्था ही देखेगा। इससे पहले नगर निगम स्ट्रीट लाइट और ग्रीन बेल्ट के रख-रखाव की जिम्मेदारी संभाल रहा था। अब सभी प्रमुख सुविधाएं जैसे सीवर, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट, सड़क सहित सभी की देखरेख एचएसआईआईडीसी ही करेगा। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से बांटना और रखरखाव कार्यों में पारदर्शिता लाना है। पहले कई बार लोगों को यह गलत जानकारी होती थी कि किसी भी सुविधा के खराब होने पर किस विभाग से संपर्क किया जाए। अब यह स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है क्योंकि एचएसआईआईडीसी इन सेक्टरों में प्रमुख अवसंरचना का एकमात्र जिम्मेदार प्राधिकरण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed