{"_id":"6929e89cba8553693200eba1","slug":"hsiidc-gets-the-responsibility-of-maintenance-at-imt-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73263-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एचएसआईआईडीसी को मिली आईएमटी मानेसर में रखरखाव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एचएसआईआईडीसी को मिली आईएमटी मानेसर में रखरखाव की जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के औद्योगिक इलाके की देखभाल की जिम्मेदारी अब हरियाणा औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की होगी। अर्बन लोकल बॉडी के आयुक्त और सचिव विकास गुप्ता ने यह आदेश पिछले 24 नवंबर को जारी किया। इसके पहले हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम के राज्य प्रमुख और मानेसर नगर निगम के आयुक्त के बीच एक समझौता पत्र (एमयूएन) पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत कचरा उठाने के अलावा सड़कों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, ग्रीन बेल्ट का रखरखाव आदि सारे कार्य एचएसआईआईडीसी करेगा। इन कार्यों पर जो खर्च आएगा, वह नगर निगम अदा करेगा। लोगों से एकत्र किए गए प्रॉपर्टी टैक्स से राशि एचएसआईआईडीसी को दी जाएगी।
मानेसर नगर निगम बनने से पहले एचएसआईआईडीसी ही औद्योगिक इलाके में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, ग्रीन बेल्ट आदि की देखभाल कर रहा था। मानेसर नगर निगम (एमसीएम) बनने के बाद से करीब 5000 एकड़ में फैले आईएमटी मानेसर के औद्योगिक इलाके के रखरखाव की जिम्मेदारी एमसीएम के पास चली गई थी। यहां करीब 850 उद्योग हैं। मानेसर नगर निगम की अधिसूचना 24 दिसंबर 2020 को जारी हुई थी। एक अप्रैल 2021 से यह अस्तित्व में आया था तब से औद्योगिक क्षेत्र का रखरखाव निगम कर रहा था।
मानेसर के औद्योगिक संगठन लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि औद्योगिक इलाके के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम से एचएसआईआईडीसी को दे दी जाए। उद्यमियों द्वारा खस्ताहाल ग्रीन बेल्ट, गंदगी, खराब स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण आदि की शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन
विकास के लिए मांगे 200 करोड़ रुपये
आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने सरकार से मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में खराब हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग की है। संगठन के महासचिव मनोज त्यागी ने बताया कि अधिकारियों को इसका प्रपोजल बनाकर देने के लिए लिखा गया है।
आईएमटी मानेसर के रखरखाव के लिए नगर निगम के साथ एमयूएम के बाद हम लोगों ने रखरखाव का काम शुरू कर दिया है। सभी खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएंगी। टूटी सड़कों की मरम्मत होगी और ग्रीन बेल्ट को बेहतर किया जाएगा। इसका खर्च नगर निगम देगा।
- राजीव गोयल, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
हमने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इसको लेकर एक याचिका दायर की थी। कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे। इसके बाद अर्बन लोकल बॉडी के सचिव विकास गुप्ता ने आदेश पर 24 नवंबर को हस्ताक्षर किए। लंबे संघर्ष के बाद हमारी यह जीत है।
- मनोज त्यागी, महासचिव, आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल
हमारी लंबे समय से यह मांग थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही सही, यह अमल में आई है। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति पिछले पांच साल में बहुत खराब हो गई है। बहुत सारी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं, गंदगी नहीं उठाई जाती, ग्रीन बेल्ट बदहाल है।
- हरीश घई, संरक्षक, आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल
इस मुद्दे को लेकर मैं कम से कम 15 बार अधिकारियों से मिला हूं। यह हमारे लिए अच्छी खबर है मगर मानेसर नगर निगम को सफाई की जिम्मेदारी भी एचएसआईआईडीसी को देनी चाहिए। औद्योगिक इलाका पूरी तरह से औद्योगिक निगम के अधीन होना चाहिए।
- विकास गुप्ता, महासचिव मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन