Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   hsdffh

Gurugram News: गोकशी के खिलाफ पुलिस ने सात माह में 385 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
hsdffh
बीते साल की तुलना में मुकदमों में दोगुने से अधिक की वृद्धि, 130 वाहन जब्त कर 533 गोवंश को कराया मुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में गोकशी और गोतस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नूंह पुलिस ने बीते साल की तुलना में इस बार अधिक प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 अप्रैल से 28 अक्टूबर 2026 तक गोकशी से जुड़े 218 प्राथमिकी दर्ज कर 385 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 130 वाहन जब्त करने के साथ 533 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। पिछले साल इसी अवधि में पुलिस ने 90 प्राथमिकी दर्ज की थी और 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने 4 अप्रैल 2026 को नूंह जिले का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने गोकशी के अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर गोकशी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल अप्रैल से अक्टूबर तक 62 वाहन जब्त किए गए थे और 320 गोवंश मुक्त कराए गए थे। वहीं, इस साल 4 अप्रैल से 28 अक्टूबर तक 130 वाहन जब्त किए गए और 533 गोवंश को मुक्त कराया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गोकशी के अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed