{"_id":"609c1cdf8ebc3edcb22fee8e","slug":"hrc-on-the-go-hospital-being-prepared-in-behrampur-gurgaon-news-noi581529523","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरसी बेहरामपुर में तैयार हो रहे चलते-फिरते अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरसी बेहरामपुर में तैयार हो रहे चलते-फिरते अस्पताल
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है। पिछलेे कुछ समय से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई है, वहीं काफी लोगों की मौत समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण हुई है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने 25 एसी बसों को चलते-फिरते अस्पताल में तब्दील करने का फैसला लिया है। यह चलते-फिरते अस्पताल बेहरामपुर स्थित एचआरसी में तैयार किए जा रहे हैं। जिनमें ऑक्सीजन से लेकर प्राथमिक उपचार की तमाम सुविधाएं मौजूद रहेंगी। सभी जिलों में एक-एक बसों को भेजा जाएगा, वहीं दो बसो को रिजर्व रखा जाएगा।
एचआरसी बेहरामपुर में बसों को तब्दील करके स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। एसी बसों के अंदर लगी सभी सीटों को निकालकर छह बेड लगाए जाएंगे। यहां पर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ के बैठने की अलग से जगह भी दी गई है। इसके अलावा मरीज के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था भी होगी। बसों को तैयार करने के बाद हरियाणा के सभी जिलों में भेजा जाएगा। ये चलते-फिरते अस्पताल हर जिले के गांवों में दौैरा करेंगे। इससे गांवों में कोरोना मरीजों को सही उपचार मिल सकेगा। बेहद गंभीर मरीजों को आवश्यकता होने पर नजदीकी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन बसों को परिवहन विभाग के चालक ही चलाएंगे, जबकि अन्य व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग को स्वयं करनी होगी।
वर्जन
गुरुग्राम बस डिपो से 25 एसी बसों को एचआरसी बेहरामपुर भेजा गया है, जहां पर इन बसों को मिनी अस्पतालों के तौर पर तब्दील किया जा रहा है। जल्द ही इन बसों को तैयार करके प्रदेश सरकार के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। इनमें चालक रोडवेेज विभाग के ही रहेंगे। - कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो