{"_id":"6116ab678ebc3ee04e20197a","slug":"house-demolished-without-security-arrangements-notice-gurgaon-news-noi5991168103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सुरक्षा इंतजाम के गिराया मकान, डीटीपीई से मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सुरक्षा इंतजाम के गिराया मकान, डीटीपीई से मिला नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बिना सुरक्षा इंतजामों के अपने मकान के एक हिस्से को ध्वस्त करना डीएलएफ फेज-वन में एक मकान मालिक को भरी पड़ गया है। पड़ोसी के मकान पर मलबा गिरा तो उसने डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग इनफोर्समेंट (डीटीपीई) से शिकायत की। डीटीपीई की टीम ने मौके का मुआयना कर मकान मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
डीएलएफ फेज-वन के ए ब्लॉक के 28/19 मकान में रहने वाले अंकित अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस में बने 28/20 मकान के एक हिस्से को 10 अगस्त को ध्वस्त करवाया। पूरा काम बिना सुरक्षा इंतजामों के किया गया। इस दौरान उसके मकान का कुछ मलबा उनके मकान पर आकर गिरा, गनीमत रहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
डीटीपीई आरएस बाठ ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। मकान को बिना सुरक्षा इंतजामों के गिराया गया था। मकान मालिक ने ऐसा क्यों किया, इसके लिए जवाब मांगा गया है। 16 अगस्त तक जवाब देना है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।