फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   House build in illegal colonies

तोड़ी गई कॉलोनियों में बन गए नए मकान

Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
House build in illegal colonies
गुरुग्राम। जिले को अनधिकृत कॉलोनियों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। अधिकारी एक जगह कार्रवाई करते हैं तो दूसरी कॉलोनी तैयार हो जाती है। जनवरी से अब तक जिला नगर योजनाकार व नगर निगम ने 120 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ा है। इससे करीब 20 हजार लोग बेघर हुए हैं। इस दौरान जिन मकानों में लोग रह रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं की गई थी। तोड़फोड़ के बाद जिन लोगों के वहां प्लॉट थे, वे मकान बनाकर रहने लगे। ऐसे में अनधिकृत कॉलोनियां प्रशासन के गले की फांस बनती जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने जनवरी 2020 से अब तक 120 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में कार्रवाई की है। इस दौरान निर्माणाधीन मकान व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय तोड़े गए। यहां बने वही मकान तोड़े गए, जिनमें कोई नहीं रह रहा था। जिन मकानों में लोग रह रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका फायदा लोगों ने उठाया। यहां प्लॉट खरीदने वाले लोगों ने तोड़फोड़ के बाद लॉकडाउन के दौरान ही चोरी-छिपे मकान बना लिए और उनमें रहने लगे। इसकी सूचना पर तोड़फोड़ टीम पहुंची तो वहां मकान में लोगों को रहते देखा। इस पर महामारी फैलने का हवाला देते हुए नए बने मकानों पर कार्रवाई नहीं की गई। जिले के सेक्टर-72, 72ए, भोंडसी, रिठौज, दमदमा, पलवल रोड, नया गांव, धूमसपुर, मानेसर, बिलासपुर, फर्रूखनगर आदि क्षेत्रों में अनधिकृत कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एक से दूसरी जमीन पर पहुंचे झुग्गीवासी
पिछले दिनों नगर निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई 200 से अधिक झुग्गियों को धवस्त किया था। इस कार्रवाई से बेघर करीब 20 हजार लोगों ने दूसरे क्षेत्रों का रुख कर लिया। अब उन्होेंने दूसरे विभाग की सरकारी जमीन पर झुग्गियां बना ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत कॉलोनियों की तोड़फोड़ की जा रही है। पांच प्रॉपर्टी डीलर संज्ञान में आए थे, जिन्होंने कार्रवाई के बाद दोबारा कॉलोनी विकसित की। इनके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। अनधिकृत कॉलोनी बसने से रोकने के लिए और सख्ती की जाएगी।
- आरएस बाठ, जिला नगर योजनाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed