फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hotel owner shot dead in Jatoli, Gurugram

Gurugram Murder: कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने घुसे और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल मालिक की गोलियां मारकर हत्या

Wed, 16 Apr 2025 10:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

गुरुग्राम के पटौदी-कुलाना मार्ग पर जाटोली में स्थित झोपड़ी होटल के मालिक दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली निवासी की बीती रात लगभग 12 बजे बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
Hotel owner shot dead in Jatoli, Gurugram
Gurugram Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम जिले के पटौदी-कुलाना रोड पर बीते मंगलवार देर रात बाइक सवारों ने होटल मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। यहां पर बने झोपड़ी होटल में तीन युवक कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने अंदर घुसे थे। उस समय होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। बदमाशों ने मौका देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वहां काम करने वाला एक युवक भी गोली लगने से घायल है।  

विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ सहित अन्य लोग आए तो तब तक तीनों युवक बाइक पर बैठकर भाग गए। होटल में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रंजिश के चलते होटल मालिक की हत्या की गई। पुलिस टीम को जांच के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। मृतक की पहचान दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि पहले ही किसी ने जानबूझकर सीसीटीवी कैमरे बंद किए, ताकि घटना कैमरे में कैद न हो। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि होटल में पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई साल पहले मोनू के गांव में एक युवक की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मोनू के भाई का नाम सामने आया था। पुलिस को शक है कि इसी मर्डर की रंजिश में मोनू पर गोलियां चलाई गई हैं। होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है। मृतक के परिवारवालों का बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed