{"_id":"607c27fd8ebc3ed1fe56b3ea","slug":"home-sample-collection-facility-closed-report-also-delayed-gurgaon-news-noi577786398","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम सैंपल कलेक्शन सुविधा बंद, दो दिन में मिल रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम सैंपल कलेक्शन सुविधा बंद, दो दिन में मिल रही रिपोर्ट
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व कर्मचारियों की कमी को देखते हुए अधिकांश लैब संचालकों ने होम सैंपल कलेक्शन सुविधा बंद कर दी है। ऐसे में मरीजों को सबसे ज्यादा समस्या रविवार को हो रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण संपर्क करने पर लैब की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता। हालांकि, जरूरतमंदों के लिए शासकीय अस्पताल व कोरोना जांच शिविर में जाकर कोविड जांच कराने के विकल्प मौजूद हैं। लैब की तरफ से जांच रिपोर्ट 2 दिन में दी जा रही है लेकिन दबाव बढ़ने पर इसमें तीन से चार दिन भी लग रहे हैं।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर अब शासकीय व निजी अस्पतालों के साथ ही निजी लैब पर भी जांच का दबाव बढ़ा है। ऐसे में जांच रिपोर्ट मिलने में अब पहले से ज्यादा समय लग रहा है। वहीं, अधिकांश निजी लैब प्रबंधन की तरफ से होम सैंपल कलेक्शन की सुविधा बंद कर दी गई है। इस बारे में पूछने पर पैथकाइंड लैब की तरफ से बताया गया कि फिलहाल ये सुविधा बंद कर दी गई है जबकि कलेक्शन सेंटर पर जाकर कोई भी जांच करा सकता है। जांच के बारे में पूछने पर यही जवाब आर्यन अस्पताल की तरफ से भी मिला। वहीं, आरवी अस्पताल की तरफ से भी होम सैंपल को अस्थाई तौर पर बंद करने की जानकारी दी गई। हालांकि, सभी लैब व अस्पताल के कलेक्शन सेंटर पर जाकर 499 रुपये में कोरोना की जांच करवाई जा सकती है।
जांच में निजी अस्पतालों और लैब का भी होगा सहयोग
रिपोर्ट मिलने में देरी होने की बात पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि निजी अस्पतालों व लैब संचालकों के साथ विभागीय बैठक हुई है। इसमें सभी ने कर्मचारियों की संख्या और मशीन बढ़ाने की बात कही है। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी दिनों में जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी की समस्या दूर हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि अभी रोजाना 2500 नमूनों की जांच सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में की जा रही है। जरूरत पड़ी तो जांच में निजी अस्पतालों व लैब का भी सहयोग लिया जाएगा।