{"_id":"64fca8f45a5ac979d3016426","slug":"home-guard-posted-at-the-checkpoint-was-hit-by-a-scooter-rider-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14009-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाके पर तैनात होमगार्ड को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाके पर तैनात होमगार्ड को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफको चौक पर नाके पर तैनात होमगार्ड को सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पलवल के रहने वाले महेंद्र ने सेक्टर 17/18 थाने में दी शिकायत में कहा कि वह जी-20 की बैठक को लेकर इफको चौक के पास लगे नाके पर तैनात थे। उनके साथ होमगार्ड योगेश भी थे। वाहनों को जांच के बाद दिल्ली भेजा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए एक स्कूटी सवार युवक ने योगेश को सीधी टक्कर मार दी। उनके सिर, कान, नाक व मुंह में काफी चोटें आईं। घायल होमगार्ड को पहले मैक्स अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। स्कूटी सवार युवक की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।