फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Home Guard Dies After Being Hit by Truck in Gurugram

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: पुलिस नाके को ट्रक ने कुचला, होमगार्ड की हुई मौत, चालक फरार

Wed, 03 Jun 2026 07:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 03 Jun 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Dies After Being Hit by Truck in Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस नाके को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड संदीप कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में पुलिस के बैरिकेड्स टूट गए और एक पुलिसकर्मी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान होमगार्ड संदीप कुमार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक होमगार्ड की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो भिवानी जिले के लीवासी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार का तीन दिन पहले ही भिवानी से गुरुग्राम ट्रांसफर हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed