{"_id":"6a3e8671a654f895620bfb15","slug":"home-guard-accused-of-misbehaving-with-auto-rickshaw-driver-video-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92735-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: होमगार्ड पर ऑटो चालक से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: होमगार्ड पर ऑटो चालक से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर होमगार्ड को ड्यूटी से हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में होमगार्ड पर ऑटो चालक से अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। चालक का दावा है कि होमगार्ड जवान को ड्यूटी टाइम के कारण वो वापस मुड़कर छोड़ नहीं सका। इसी को लेकर होमगार्ड ने उसे गाली दी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपी होमगार्ड को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि होमगार्ड के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
वायरल वीडियो इफको चौक के पास के इलाके का बताया गया है। बृहस्पतिवार रात से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीछे सीट पर बैठा होमगार्ड ऑटो चालक को कहीं छोड़कर आने को कह रहा है। ऑटो चालक ने कहा कि वो कोई ऑर्डर लेकर दूसरी ओर जा रहा है, इसलिए अभी नहीं छोड़कर आ सकता। इस पर होमगार्ड उसे गाली व अभद्र शब्द बोलते हुए कहता है कि दिनभर तुम्हे फ्री में जाने देते हैं, तू छोड़कर भी नहीं आ सकता। ऑटो चालक ने सामने लगे अपने मोबाइल से पूरी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हुई। होमगार्ड जवान का नाम प्रवेश बताया गया है। अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई करते हुए उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है।