{"_id":"6a4e4658d7fb9a5ec20938a1","slug":"hockey-practice-matches-were-played-to-sharpen-the-preparations-for-the-sports-mahakumbh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93869-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल महाकुंभ की तैयारियों को धार देने के लिए खेले गए हॉकी के अभ्यास मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल महाकुंभ की तैयारियों को धार देने के लिए खेले गए हॉकी के अभ्यास मुकाबले
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मैच
खिलाड़ियों ने दिखाई शानदार फिटनेस और तालमेल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आगामी खेल महाकुंभ की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को नेहरू स्टेडियम के हॉकी मैदान पर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मैच जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराने के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें आमने-सामने उतारी गई। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतर तालमेल और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में सीनियर टीम ने जूनियर टीम को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। सीनियर टीम की ओर से दो गोल पहले हाफ में किए गए, जबकि दूसरे हाफ में दो और गोल कर टीम ने बढ़त मजबूत कर ली। जूनियर खिलाड़ियों ने भी शानदार संघर्ष करते हुए दो गोल किए, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। वहीं, बालिका वर्ग में जूनियर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर टीम को 2-1 से मात दी। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे हाफ में जूनियर खिलाड़ियों ने निर्णायक गोल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतर समन्वय का परिचय दिया।
प्रशिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ से पहले ऐसे अभ्यास मुकाबले खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मैच फिटनेस को बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं। जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने से अनुभव मिलता है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों को अपनी रणनीति और संयोजन पर काम करने का अवसर मिलता है। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि खेल महाकुंभ में हमारी टीम बेहतर परिणाम देगी।