{"_id":"69d3d4f6c4969d4d6a0c3e78","slug":"high-voltage-power-line-electrifies-tree-auto-driver-dies-after-touching-it-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84204-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवोल्टेज बिजली लाइन से पेड़ में उतरा करंट, छूने से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवोल्टेज बिजली लाइन से पेड़ में उतरा करंट, छूने से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना के अंतर्गत कार्टरपुरी में 5 अप्रैल की शाम को हाईवोल्टेज बिजली लाइन से करंट गीले पेड़ में उतर आया। पेड़ को छूने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान कार्टरपुरी निवासाी के रहने वाले अशोक कुमार (51) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। 5 अप्रैल की शाम को वह घर से पैदल घूमने के लिए बाहर गया था। शाम को अचानक बूंदाबांदी होने लगी तो वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उक्त पेड़ के ऊपर से हाईवोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही है। बूंदाबांदी के दौरान बिजली करंट पेड़ पर उतर आया। अशोक कुमार ने पेड़ काे छुआ तो उसे करंट लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।