फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Helper dies in road accident

Gurugram News: सड़क हादसे में हेल्पर की मौत

Sat, 28 Feb 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Helper dies in road accident
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में 27 फरवरी की दोपहर को तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई अवनीश कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान के बैगुसराय (बिहार) के मोहनपुर गांव निवासी नीलेश कुमार (21) के रूप में हुई है। वह आईएमटी मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में हेल्पर था और भांगरोला गांव में अपने भाई के साथ किराये पर रहता था। 27 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे घर का सामान लेने के लिए बास गांव की मार्केट जा रहा था। इसी दौरान शंकर की ढाणी के पास कैंटर ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंची और घायल निलेश कुमार को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। निलेश कुमार को टक्कर मारने वाला कैंटर जब्त कर लिया है। कैंटर के मालिक को नोटिस जारी करके चालक को प्रस्तुत करने के कहा गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed