फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heavy vehicles will not be able to enter Nuh during Brajmandal Jalabhishek Yatra.

Gurugram News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहन नूंह में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Mon, 22 Jul 2024 03:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to enter Nuh during Brajmandal Jalabhishek Yatra.
पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। 22 जुलाई को नूंह में प्रस्तावित ब्रजमंडल यात्रा के बारे में विशेष एडवाईजरी जारी की गई है। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहनों का नूंह में प्रवेश वर्जित हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जुलाई को जिला नूंह में होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की हैं। इस दौरान भारी वाहन चालक नूंह पुलिस की एडवाइजरी का पालन कर यात्रा को आसान व सुगम बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों से नूंह आने वाले भारी वाहन चालक अपने वाहनों को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह लाएं।
विज्ञापन

---

इन रूटों का प्रयोग करें
1. अलवर से सोहना-गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के आंबेडकर चौक से मुंबई एक्सप्रेसवे से वाया केएमपी रेवासन होते हुए सोहना और गुरुग्राम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




2. जिन भारी वाहनों को सोहना-गुरुग्राम से अलवर की तरफ जाना है, वो वाहन चालक वाया केएमपी रेवासन से मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए आंबेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएं।



3. जिन भारी वाहनों को तावडू से अलवर की तरफ जाना है, वो वाहन चालक वाया केएमपी रेवासन से मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए आंबेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएंगे।

4. पलवल, होडल व अलीगढ़ ( उत्तर प्रदेश) से अलवर जाना है वो भारी वाहन चालक वाया केएमपी होते हुए मुंबई एक्सप्रेसवे से आंबेडकर चौक फिरोजपुर झिरका से अलवर की तरफ जाएंगे ।


5. पलवल, होडल व अलीगढ़ ( उत्तर प्रदेश) से नूंह जाने वाले भारी वाहन चालक ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएंगे।

6. जिन भारी वाहनों को जयपुर से नूंह आना है वो भारी वाहन चालक वाया मुंबई एक्सप्रेसवे से केएमपी रेवासन होते हुए ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएंगे।



7. जिन भारी वाहनों को पुन्हाना, तावडू और गुरुग्राम से नूंह आना है, वो वाहन चालक यात्रा समाप्त होने उपरांत ही नूंह आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed