{"_id":"68dbecf03b8a7893b4003f7b","slug":"heavy-rains-bring-pleasant-weather-relief-from-heat-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68676-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विभाग ने कहा- आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और तेज बौछारों ने लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाई। पिछले दस दिनों से लगातार तेज धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान थे। मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम बदलने से लोगों को राहत तो मिली लेकिन बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रहेगा। विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश, गरज और धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और तापमान नियंत्रित रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतें।