फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heavy firing at Elvish Yadav's house in Gurugram

फाजिलपुरिया, रोहित और अब एल्विश: किसके निशाने पर नामचीन चेहरे, गुरुग्राम में कौन फैलाना चाहता है दहशत?

Sun, 17 Aug 2025 10:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Aug 2025 10:54 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 24 से 25 राउंड फायरिंग की है। वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Heavy firing at Elvish Yadav's house in Gurugram
राहुल फाजिलपुरिया, रोहित शौकीन और एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक के बाद एक कई हमलों की घटना से लोग दहशत में हैं। शहर में नामचीन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के बाद फाइनेंसर रोहित शोकीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और आज एल्विश यादव के घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई।

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 24 से 25 राउंड फायरिंग की है। घटना सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है। भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट कर गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि एल्विश ने बेटिंग एप को प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी।

विज्ञापन

मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हमें पुलिस की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है। 

एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

फाजिलपुरिया की गाड़ी पर हमला
14 जुलाई 2025 की रात, गुरुग्राम के सेक्टर 71 में हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर दो गोलियां चलाई गईं। राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। फाजिलपुरिया को गोली नहीं लगी है।  गनीमत रहा कि वो सुरक्षित बच गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोली चलाने से पहले रेकी करने का आरोपी रमनदीप उर्फ पेट्रोल भी गिरफ्तार किया गया। राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी सुनील सरधानिया ने ली। सुनील सरधानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में दावा किया गया है कि दीपक ने फाजिलपुरिया पर पांच करोड़ रुपये लगाए थे ताकि उसे सेलिब्रिटी बनाया जा सके। उसने कहा कि मशहूर होने के बाद राहुल अपने राजनीतिक रुतबे का दिखावा करके दो साल से न फोन उठाते हैं, न कोई जवाब देते हैं। इसके अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं बचा था। बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने वर्ष 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।

फाजिलपुरिया के करीबी रोहित शौकीन की हत्या
सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर सोमवार की रात गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे रुपयों का लेनदेन माना जा रहा है। बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन को ताबड़तोड़ 12 गोलियां मारकर हत्या की। इस घटना के दौरान रोहित का दोस्त सिगरेट लेने गया हुआ था, ऐसे में वह बाल बाल बच गया।

दिल्ली के कमरूद्दीन नगर, निहाल विहार का रहने वाला रोहित शौकीन (39 वर्ष) किराए और प्रॉपर्टी डीलर काम करता था। वह गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया का करीबी (गारंटर) था। हालांकि, राहुल फाजिलपुरिया ने रोहित शौकीन से सीधा संपर्क होने से मना किया है। वहीं, रोहित शौकीन (मृतक) के साले ने बताया कि रोहित को रुपये देने के लिए दीपक नांदल ने फोन किया था। उसे गुरुग्राम के सेक्टर-77 में लोकेशन देकर बुलाया था। रोहित अपने बड़े भाई विजय शौकीन की सफेद रंग की कार में अपने गांव के दोस्त के साथ आया था। दीपक नांदल की भेजी लोकेशन पर रोहित शौकीन इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक पर आए दो युवकों ने रोहित शौकीन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed