फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heat wave Two people died due to heatstroke in Gurugram, maximum temperature was 43.7 degrees

गर्मी का कहर: गुरुग्राम में लू लगने से दो लोगों की मौत, 43.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Fri, 09 Jul 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jul 2021 09:17 AM IST
सार

नागरिक अस्पताल विभाग के प्रभारी डॉ. योगेंद्र ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हीट स्ट्रोक से गई है। दरअसल बारिश नहीं होने से शहर में जुलाई में भी तापमान 42 के पार दर्ज किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Heat wave Two people died due to heatstroke in Gurugram, maximum temperature was 43.7 degrees
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। ये सभी मरीज पहले से ही गंभीर स्थिति में थे और आपातकालीन विभाग में लाए गए थे। उधर गुरुग्राम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि एनसीआर के शहरों में सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल विभाग के प्रभारी डॉ. योगेंद्र ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हीट स्ट्रोक से गई है। दरअसल बारिश नहीं होने से शहर में जुलाई में भी तापमान 42 के पार दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां दुरुस्त 
बेतहाशा गर्मी के चलते अस्पतालों में वही मरीज भर्ती हो रहे हैं, जो या तो पहले से बीमार हैं या फिर जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व नागरिक अस्पताल प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त हैं। एक तरफ जहां आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी गई है तो वहीं बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि सभी मरीजों को उचित इलाज मिल सके। वहीं, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बने अस्थाई अस्पताल को भी मरीजों के इलाज के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43.7 डिग्री तापमान के बीच झुलसे राहगीर 
बारिश न होने के चलते गुरुग्राम में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। जुलाई माह में भी तापमान 42 के पार बना हुआ है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। 

जुलाई में अब तक भारी बारिश न होने के चलते गुरुग्राम में दिल्ली एनसीआर के अन्य शहरों के मुकाबले गर्मी का प्रकोप ज्यादा है। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार को भी दिन भर लोग त्रस्त रहे। वहीं, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी है। 

बृहस्पतिवार को भी बीच-बीच में बिजली कटौती जारी रही। कड़ी धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमझा व तौलिए लगाकर बाहर निकल रहे हैं। वहीं, नीबू पानी, शिकंजी, बेल का जूस समेत अन्य पेय पदार्थ लेकर लोग गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed