{"_id":"64384c393adf9916bf066ee6","slug":"heat-released-sweat-mercury-close-to-38-gurgaon-news-c-1-1-429278-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा 38 के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा 38 के करीब
विज्ञापन
अप्रैल के सामान्य औसत से पांच डिग्री बढ़ा पारा, अब लू की चेतावनी
20 के बाद मिलेगी थोड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी ने अपने पूरे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार अप्रैल के औसत तापमान में पांच से छह डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले साल अप्रैल में अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन पूरे महीने का औसत तापमान 32 के आसपास ही रहा।
इस बार अभी से गर्मी ने औसत तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 38 डिग्री के करीब (37.9) पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग अप्रैल के आने वाले दिनों में इससे खराब स्थिति का अनुमान लगा रहा है। विभाग के अनुमान के अनुसार हालत यही रहे तो अप्रैल के अंत तक पारा 42 डिग्री के पार तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।
कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम व कृषि विशेषज्ञ डॉ. मंजीत ने बताया की इस साल 2023 में फरवरी माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले साल के मुकाबले अधिक रहा। मार्च 2023 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले साल के मुकाबले कम रहा, क्योंकि इस साल अधिकतम पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के होने के कारण मार्च में पिछले साल के मुकाबले बारिश ज्यादा हुई है। अभी अप्रैल महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान की सीमा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान की सीमा 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- --
पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक गर्मी
डॉ. मंजीत के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार फरवरी से गर्मी का दौर शुरू हो गया था। हालांकि मार्च के अंतिम और अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में बारिश से कुछ राहत मिली, लेकिन अब हालात बिगड़ने लगे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में अधिकतम तापमान 23.59 डिग्री और न्यूनतम 10.20 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल 26.4 और 10.39 दर्ज किया गया। फरवरी में बारिश नहीं हुई। पिछले साल मार्च का अधिकतम तापमान 32.47 और 16.56 डिग्री था, जो साल साल 29.50 और 15.34 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार मार्च में अधिक बारिश हुई है। पिछले साल 0.5 एमएम बारिश हुई थी, इस पर 65.53 एमएम बारिश हुई है। पिछले साल अप्रैल में 41 डिग्री और 22.56 डिग्री तापमान रहा था, जो इस बार अभी तक 38 हो गया है। आने वाले दिनों में यह पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। अप्रैल में पिछले साल एक एमएम बारिश हुई थी और इस साल अब तक 8.5 एमएम बारिश हो चुकी है।
-- -- -- -
19 के बाद राहत की उम्मीद
डॉ. मंजीत सिंह के अनुसार 19 अप्रैल को विशेष पश्चिमी विक्षोब बन रहा है, जिससे हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में 19 से 21 अप्रैल तक बारिश की संभावना बन रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी राहत के बाद फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।