{"_id":"6ae5d6b90ca70e35110a3ea3","slug":"hearing-in-the-prince-murder-case-to-be-held-on-november-4-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106012-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रिंस हत्याकांड में चार नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रिंस हत्याकांड में चार नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
छह महीने में पूरा होगा ट्रायल, हाईकोर्ट के बाद जिला अदालत ने तारीख में किया परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब तीन साल से चल रहे इस मामले के ट्रायल को छह महीने के भीतर पूरा करने का सख्त आदेश जारी किया है।
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रिंस के पिता ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश यशविंद्र पॉल सिंह की जिला अदालत में याचिका दायर की। याचिका में हाईकोर्ट के आदेश की प्रति सौंपते हुए मामले की रोजाना या जल्द सुनवाई करने की मांग की गई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई और आरोपी पक्ष को नोटिस जारी कर 4 नवंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले इस मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर तय की गई थी, जिसे अब प्रीपोन (पहले) कर दिया गया है। आगामी तारीख पर सीबीआई को अपने गवाहों के साथ उपस्थित होना होगा।
गौरतलब है कि जनवरी 2023 में इस मामले में आरोप तय किए गए थे, जिसके बाद से अभियोजन पक्ष लगातार अपने गवाह पेश कर रहा है। मामले में सीबीआई के कुल 100 से अधिक गवाह हैं, जिनमें से अब तक केवल 40 गवाहों के ही बयान दर्ज किए जा सके हैं। गवाहों की लंबी सूची के कारण ट्रायल की रफ्तार धीमी थी, लेकिन हाईकोर्ट के इस नए निर्देश के बाद अब न्याय प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी संभावना है। पीड़ित पक्ष ने उम्मीद जताई है कि तय समय-सीमा में सुनवाई पूरी होने से न्याय का इंतजार खत्म होगा।