{"_id":"6626d53d2b8b776adf0f6b97","slug":"hearing-in-divya-pahuja-murder-case-on-24th-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29625-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिव्या पाहुजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई 24 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जसबीर सिंह की अदालत में सोमवार को दिव्या पाहुजा हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 24 अप्रैल 2024 होगी। इस मामले में अभियोजन पक्ष अपनी दलील दायर करेगा।
दो जनवरी 2024 की रात गुरुग्राम के निजी होटल के कमरा नंबर 111 में गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी अभिजीत सिंह ने अपने होटल के दो कर्मचारियों के साथ मिलकर उसका शव कंबल में लपेट कर बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में ले जाकर मुनक नहर में फेंक दिया था।