फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Heaps of Garbage Become a Menace in Pingawan; Choking Smoke Leaves Residents Gasping for Breath

Gurugram News: पिनगवां में कूड़े के ढेर बने मुसीबत, धुएं से घुट रहा दम

Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Heaps of Garbage Become a Menace in Pingawan; Choking Smoke Leaves Residents Gasping for Breath
खुले में पड़े कूढ़े में लगी आग से फैल रहा धुंआ। - फोटो : खुले नाले पर ढक्कन की ढलाई करते श्रमिक।
-मुख्य मार्गों व डिवाइडरों पर समस्या से स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।

नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में मुख्य मार्गों और डिवाइडरों पर लगे कूड़े के अंबार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने और अखबारों में मुद्दा उठाने के बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।



मंगलवार को स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब डिवाइडरों पर पड़े कूड़े में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से पूरे कस्बे में धुआं फैल गया और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। धुएं के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, डिवाइडरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए पौधे भी आग की चपेट में आकर जल गए।
विज्ञापन




कस्बे में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना महीनों पहले बनाई गई थी, लेकिन वह अब तक केवल कागजों में ही सिमटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकानदार सड़ी-गली सब्जियां और फल डिवाइडरों पर फेंक देते हैं, जिससे भीषण गर्मी में बदबू और गंदगी फैल रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि कस्बे में नियमित सफाई कराई जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी का कहना है कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को बोलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed