फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health department will vaccinate in the parking lot of shopping mall

शॉपिंग मॉल की पार्किंग में टीकाकरण करेगा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Health department will vaccinate in the parking lot of shopping mall
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को एक नया प्रयोग करने जा रहा है। जिसके तहत 200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। योजना के मुताबिक ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग पार्क प्लस के साथ मिलकर डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल की पार्किंग में लोगों को कोरोना का टीका लगाएगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सिर्फ 200 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा और सभी को कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत होगी और सभी 200 लोगों को टीका लगाने के बाद सत्र का समापन किया जाएगा। टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की यह अनोखी पहल है। इसके अनुभव के आधार पर स्वास्थ्य विभाग आगामी दिनों में कई अन्य जगहों पर भी ड्राइव थ्रू कोविड वैक्सीनेशन सेशन आयोजित करेगा। टीका लगवाने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक पार्किंग में रुकना पड़ेगा। इस दौरान किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सकीय मदद भी दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत शुक्रवार को डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल में वैक्सीनेशन ट्रायल किया जाएगा। इसमें 45 साल से ज्यादा आयु वाले 200 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। - डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed