{"_id":"6838a83250045d38320bb232","slug":"health-department-team-visited-balaji-nursing-home-for-mtp-inspection-gurgaon-news-c-24-1-no11004-114943-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाला जी नर्सिंग होम का एमटीपी निरीक्षण के लिए किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाला जी नर्सिंग होम का एमटीपी निरीक्षण के लिए किया दौरा
विज्ञापन
बगैर फायर एनओसी के चल रहा नर्सिंग होम, लेबर रूम और ओटी में एलआर व बेबी कॉर्नर नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लगभग दोपहर 12:30 बजे पुरानी जीटी रोड स्थित बाला जी नर्सिंग होम में एमटीपी निरीक्षण के लिए दौरा किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान और अन्य अधिकृत सदस्यों की एक टीम ने नर्सिंग में चल रहे कार्यों को जांचा। जांच में पाया कि नर्सिंग होम बगैर फायर एनओसी के चल रहा है।
इस अवसर पर टीम को एमटीपी निरीक्षण के समय डॉ. राजीव गुप्ता और डॉ. संगीता गुप्ता केंद्र पर मौजूद मिले। टीम ने ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम का निरीक्षण किया। वहां कोई एक्सपायर्ड दवाइयां और दोबारा उपयोग किए गए उपकरण नहीं पाए गए। ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता नहीं थी। ऑक्सीजन सिलिंडर और पीपीई किट व डीईसी उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही डिलीवरी किट और डी एंड सी सेट उपलब्ध थे।
निरीक्षण के दौरान लेबर रूम और ओटी में एलआर व बेबी कॉर्नर नहीं पाया गया। साथ ही लेबर रूम अत्यधिक भीड़भाड़ वाला था। बायोमेडिकल वेस्ट सेग्रीगेशन की कोई सुविधा ओटी और एलआर में नहीं थी। केवल सामान्य कचरे के लिए डस्टबिन थे।
विज्ञापन
यूएसजी रिपोर्ट (क्रमांक 65/23) एक फाइल में पाई गई, जिसमें उल्लेखित एमटीपी केस 7 का कोई रिकॉर्ड एमटीपी रजिस्टर में नहीं था। ओपीडी रजिस्टर और एमटीपी रजिस्टर के बीच मेल नहीं था। उन्होंने बताया कि क्रमांक 21/25 दिनांक 06/03/25, क्रमांक 22/25 दिनांक 13/03/25, क्रमांक 23/25 दिनांक 24/03/25, क्रमांक 16/25 दिनांक 15/02/25,क्रमांक 11/25 दिनांक 29/11/25 और क्रमांक 10/25 दिनांक 26/01/25 MTP रजिस्टर में रिकॉर्ड नहीं मिले, परन्तु वे ओपीडी रजिस्टर में उपलब्ध थे। इस मौके पर बाला जी नर्सिंग होम में उचित सफाई और स्वच्छता नहीं पाई गई।