फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Head constable caught on charges of demanding bribe, Vigilance arrested from court

Gurugram News: हेड कांस्टेबल रिश्वत मांगने के आरोप में धरा, विजिलेंस ने कोर्ट से किया गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Head constable caught on charges of demanding bribe, Vigilance arrested from court
तावडू/नूंह। तावडू सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जय सिंह को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का वाहन जब्त किया गया था। उसी वाहन को छुड़वाने के एवज में हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में सौंपी। बुधवार को आरोपी कोर्ट में पेशी पर आया था, जहां विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विजिलेंस की टीम मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। विजिलेंस नूंह इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि यह पुराना मामला है, जिसमें गिरफ़्तारी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed