फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HDFC bank manager dies under suspicious circumstances

एचडीएफसी बैंक की मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
HDFC bank manager dies under suspicious circumstances
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र के डीएलएफ की एक सोसाइटी के फ्लैट में संदिग्ध हालात में एचडीएफसी बैंक मैनेजर फंदे से लटकी मिली। मृतका के भाई के बयान पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से लखनऊ निवासी गौरव गुप्ता एक विदेशी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। उसकी पत्नी रुपाली गुप्ता एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थीं। दोनों डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी में रहते थे। दस माह पहले दोनों की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को गौरव गुप्ता ने पत्नी के भाई पुरनेश कुमार को फोन पर जानकारी दी कि रुपाली ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर खेड़की दौला थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही पुरनेश व परिवार के अन्य लोग गुरुग्राम पहुंचे रुपाली के भाई पुरनेश ने पुलिस को बयान दिया कि गौरव आए दिन रुपाली के साथ मारपीट करता था। उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करता था। पुरनेश ने बयान में शक जताया कि गौरव ने ही रुपाली की हत्या कर शव फंदे से लटकाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed