फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana's kayaking players are preparing for the Olympics.

Gurugram News: हरियाणा ओलंपिक के लिए कायकिंग खिलाड़ी कर रहे तैयारी

Sun, 19 Oct 2025 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana's kayaking players are preparing for the Olympics.
कोच ने कहा-पदक जीतकर जिले का नाम करेंगे रोशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। आगामी दो नवंबर से शुरू हो रहे हरियाणा ओलंपिक को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कायकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ी भी रोजाना सुबह-शाम जमकर अभ्यास कर रहे हैं।



विशेष ट्रेनिंग में खिलाड़ी अपने फिटनेस और तकनीकी अभ्यास पर खास ध्यान दे रहे हैं। अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों को पानी की दिशा, स्पीड कंट्रोल और बैलेंसिंग के साथ-साथ टाइमिंग सुधारने पर फोकस कराया जा रहा है।
विज्ञापन




टीम के कोच जयदीप ने बताया कि हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ भाग लेना नहीं बल्कि पदक जीतना है। बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों ही तारीफ के काबिल है। अगर सब कुछ इसी तरह चला तो गुरुग्राम की टीम इस बार हरियाणा ओलंपिक में जरूर चमकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस और टेक्निकल प्रैक्टिस पर खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। खिलाड़ियों ने कहा कि वे इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम ऊंचा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed