फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana will move forward together with South Korea- Naib Saini

Gurugram News: साउथ कोरिया के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा हरियाणा- नायब सैनी

Thu, 21 Nov 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana will move forward together with South Korea- Naib Saini
- दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
विज्ञापन

- स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट को हरियाणा में लगाने की जताई इच्छा
फोटो -
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुग्राम में मुलाकात की। कोरिया हेराल्ड, देवू कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन जंग वोन जू की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट को हरियाणा में लगाने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हरियाणा में बिजनेस के तौर पर स्वागत करते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से कोरिया को पूरा सहयोग दिया जाएगा, किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकटवर्ती इलाके में वर्तमान सरकार उपयुक्त भूमि चिह्नित करने में सहयोग करेगी, जिससे कोरियाई व्यवसायों को बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर विदेश सहयोग विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह और सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की संस्कृति में बहुत सारी समानताएं हैं। दक्षिण कोरिया और हरियाणा एक दूसरे के लिए बने हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश् के विदेश सहयोग विभाग के साथ मिलकर हम हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय जगत पर एक नई पहचान दिलाएं। हरियाणा ने सहयोग के लिए फोकस क्षेत्र जैसे कि ऑटो टेक्सटाइल्स, खाद्य प्रसंस्करण, रियल एस्टेट पर बल दिया है। सिटी टू सिटी प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण कोरिया के साथियों का हरियाणा में स्वागत है। शहर-दर-शहर सहयोग के माध्यम से सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने से पारस्परिक लाभ होगा।
विज्ञापन

-------------------

गीता महोत्सव में कोरिया को पार्टनर देश बनने का न्योता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गीता की भूमि है। यहां हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें एक देश पार्टनर देश होता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में तंजानिया को पार्टनर कंट्री के रूप में जोड़ा गया है। उन्होंने कोरियन प्रतिनिधिमंडल से आग्रह करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अगली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कोरिया भी हमारा पार्टनर देश बने।
विज्ञापन
विज्ञापन





---------------

हरियाणा में भी लाना चाहते हैं स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट
वोन जू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में 21 रीजनल हेड शामिल हैं, जिनकी कोरिया की हाउसिंग इंडस्ट्री में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन द्वारा वियतनाम में स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है और वे चाहते है कि इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए भारत के हरियाणा में लाया जाए। इस मौके पर जंग वोन जू द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहज स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed